फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा के ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग खुली रखने को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रविवार को रेलवे फाटक पर प्रदर्शन लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा ओवरब्रिज पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद इस रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी तौर पर बंद कर दिए जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि, रेल प्रशासन ने अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन हुलासनगरा के ग्रामीणों ने इसी आशंका को मिटाने के लिए रविवार को रेलवे फाटक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हुलासनगरा के ग्रामीण इस बात से आशंकित हैं कि ओवरब्रिज की दूसरी लेन यातायात को खुलते ही शहर की गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग की तरह यह क्रॉसिंग भी हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी। ऐसा होने पर उनके आगे मुसीबत खड़ी हो जाएगी। यही मानकर रविवार को दोपहर गांव के लोग रेलवे फाटक पर इकट्ठा हुए और फाटक बंद नहीं किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि क्रॉसिंग बंद हो जाने से खेतों पर जाने के रास्ते बंद हो जाएंगे और इससे उनका कृषि कार्य प्रभावित होगा। एनएचएआई ने गांव के पानी निकासी के नाले को भी बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आगामी बरसात में गांव में जलभराव की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें