फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांगने वाली महिला से दुष्कर्म: आटा देने के बहाने घर के अंदर बुलाया, ग्रामीण ने की शर्मनाक करतूत

Mon, 29 Jan 2024 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने आटा देने के बहाने भीख मांगने वाली महिला से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भीख मांगने वाली महिला को आटा देने के बहाने ग्रामीणों ने घर के अंदर बुला लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति की मौत हो चुकी है। वह घरों से भीख मांगकर बच्चों का पेट पाल रही है। उसने बताया कि शनिवार शाम गांव सिकंदरपुर अफगानान स्थित रामरतन के दरवाजे पर भीख मांगने पहुंची। आरोप है कि रामरतन ने उसे आटा देने की बात कहते हुए अंदर बुला लिया। 

जैसे ही वह अंदर घुसी, आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी भाग गया। जलालाबाद थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें