फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की आज्ञा न मानने वाले असुर : योगेंद्र

Mon, 29 Jan 2024 04:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
व्यास आचार्य योगेंद्र महाराज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोकुलधाम कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को चौथे दिन भगवान के चरित्र का वर्णन किया गया। व्यास आचार्य योगेंद्र महाराज ने कहा कि जब धर्म की हानि होती है, असुरों का अत्याचार बढ़ता है तब भगवान अनेक रूप धारण कर अवतार लेते हैं। बताया कि आज भी कहीं असुर (राक्षस) जन्म नहीं लेते। उनकी प्रवृत्ति हमारे संस्कार और गुणों पर निर्भर करती है। इसके बाद व्यास ने रावण और कुंभकरण के जन्म का वर्णन किया। कहा कि जो लोग माता-पिता, गुरु और संत की अवहेलना करते हैं। उनकी आज्ञा नहीं मानते, वही असुर हैं। इसके बाद भगवान के जन्म का महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर डाॅ. सुरेश चंद्र मिश्र, महेश चंद्र मिश्र, अंकुर मिश्र, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें