फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आसाराम को जेल भिजवाने वाली पीड़िता के पिता के नाम से वीडियो वायरल, कही जा रही ये बात

Wed, 13 Mar 2024 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

आसाराम से जुड़े एक मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को पीड़ित किशोरी का पिता बताता है। वह आसाराम पर झूठा आरोप लगाने की बात कहता है। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि आसाराम उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहा है। 
 
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसाराम के दुष्कर्म के मामले में जेल जाने के बाद भी उसके गुर्गे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले वर्ष शाहजहांपुर में शरबत वितरण के साथ आसाराम को निर्दोष बताने वाली किताबें बांटने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो डाला गया है। जिसे पीड़ित किशोरी के पिता का वीडियो बताकर आसाराम पर झूठे आरोप लगाने की बात कही जा रही है। उधर, बिटिया के पिता ने वीडियो को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मीडिया के सवालों का जवाब दे रहा है। वह वीडियो में पीड़ित बिटिया का पिता होने का दावा कर रहा है। दो मिनट 20 सेकेंड के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर अपलोड करते हुए आसाराम पर झूठा आरोप लगाने की बात कही गई है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पीड़िता के पिता ने इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि आसाराम जेल के अंदर बैठकर उन्हें बदनाम करने की साजिश करता रहता है।

Bareilly: मौलाना तौकीर को गिरफ्तार करने में सीओ भी फेल, कोर्ट ने लगाई फटकार, एसएसपी को दी जिम्मेदारी
विज्ञापन


वीडियो में वह नहीं हैं, न ही उनकी आवाज है। आसाराम के गुर्गे पहले भी शहर में उन्हें बदनाम करने और डराने-धमकाने की गतिविधियों को अंजाम दे चुके हैं। वह उनकी इन हरकतों से डरने वाले नहीं है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने अपने वकील से बात की है। इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

2013 में दिल्ली में दर्ज हुआ था केस
शहर की बिटिया ने आसाराम के खिलाफ वर्ष 2013 में दिल्ली में केस दर्ज कराया था। उसके बाद जिले में आसाराम के गुर्गों की सक्रियता बढ़ गई थी। एक गवाह की हत्या भी कर दी गई थी। वर्ष 2018 में न्यायालय ने आसाराम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें