फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मैनपुरी के सराफा व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं थी शर्ट; मौके पर मिला ये सामान

Wed, 13 Mar 2024 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मीरानपुर कटरा के गांव रमापुर दक्षिणी निवासी रज्जन वर्मा मैनपुरी जिले में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को वह अपने पैतृक गांव आए थे। बुधवार सुबह उनका शव गांव के बाहर पड़ा मिला।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद व्यापारी के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में बुधवार को सराफा व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उनका शव पैतृक गांव के बाहर पड़ा मिला। शव के पास ही शराब के खाली पाउच मिले हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव रमापुर दक्षिणी निवासी रज्जन वर्मा (36) वर्ष पिछले 10 वर्षों से परिवार समेत अपनी ससुराल ग्राम हरपुरा थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी में रह रहे थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे रज्जन होली के मद्देनजर अपने पैतृक मकान की साफ-सफाई कराने के लिए रमापुर दक्षिणी आए थे। 

चकरोड पर पड़ा मिला शव 
बुधवार को सुबह करीब सात बजे गांव के संदीप कुमार वर्मा ने पश्चिम दिशा में स्थित खेत के चकरोड पर रज्जन वर्मा का शव पड़ा देखा। रज्जन के शरीर पर शर्ट नहीं थी। वह जूते, पैंट और बनियान पहने हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता कैलाश चंद्र वर्मा को प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने फोन पर घटना की जानकारी दी। रज्जन वर्मा की मौत की खबर से वृद्ध पिता कैलाश चंद्र वर्मा, पत्नी गौरी वर्मा, पुत्र कुनाल वर्मा, अतुल वर्मा, पुत्री गुनगुन वर्मा, जिया,  छोटे भाई अवनीश वर्मा, मिंटू वर्मा स्तब्ध रह गए।

बताया गया है कि शव के पास शराब के दो खाली पाउच, पानी की बोतल, एक गिलास भी मिला है। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि सराफा व्यापारी की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें