फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, कार्रवाई न होने से नाराज परिजन दो दिन घर में रखे रहे शव

Sun, 14 Jan 2024 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सिंधौली थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर किशोरी ने जान दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। आरोप है कि युवक ने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया था। इससे आहत किशोरी ने आत्महत्या कर ली। कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजन दो दिन तक शव घर में रखे रहे। रविवार सुबह थाना घेरने घर से निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी चार बेटियों की देखभाल उनका छोटा भाई करता था। शुक्रवार सुबह उनकी तीसरे नंबर की 17 वर्षीय भतीजी का शव घर में चारपाई पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इस पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। 

विज्ञापन

गांव के युवक पर लगाया आरोप 
इधर, परिजनों ने गांव के प्रमोद पर किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। बताया कि घटना की रात घर में घुसकर प्रमोद ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार सुबह गांव के तमाम लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्र हुए। शव लेकर थाने की ओर चल दिए। वह जाम लगाकर कोतवाली घेरना चाहते थे। 

सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने रास्ते में ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवा ली। इंस्पेक्टर ने परिजन से वार्ता की। परिजन से तहरीर लेने के बाद प्रमोद पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को लौटा दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें