बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुआ सुंदर कांड पाठ
अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को टाउन हाल स्थिति बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। मंथन आर्ट्स सोसाइटी की ओर से सुंदर कांड करने वालों में मोहित, संतोष वर्मा, सनी राठौर, विकास राठौर, मयंक अग्रवाल, प्रसून त्रिपाठी, शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे। बुधवार को भुइयार बाबा मंदिर झंडा कलां में तीन बजे से सुंदरकांड होगा।