फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशुओं की मौत पर डीएम को किया गुमराह, वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट विकासखंड के गांव गोपालपुर ठठीयुरा में गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले में डीएम को गुमराह करने की कोशिश करने पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) और खंड विकास विकास अधिकारी को निलंबित करने व विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए डीएम ने शासन को पत्र लिखा है। ग्राम पंचायत के प्रशासक को 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अन्यथा उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के विकासखंड कांट के गांव गोपालपुर ठठीयुरा में 19 जून को नंदीशाला और गोशाला के बाहर कई गोवंशीय पशु मृत पड़े होने की सूचना डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को मिली थी। उन्होंने इस मामले में सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप, खंड विकास अधिकारी कांट इंद्र कुमार शुक्ला को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर जांच करें।
मौके पर जांच करने के बाद सीवीओ ने डीएम को वाट्सएप पर मेसेज किया कि एक गोवंशीय पशु की मृत्यु हुई है। मौके पर कोई पशु बीमार नहीं है। सीवीओ की रिपोर्ट देने के बाद डीएम ने थाना तिलहर की पुलिस को मौके पर क्रॉस चेकिंग करने के लिए भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बताया कि 8-10 पशु मृत हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से डीएम को बताया गया कि ग्राम पंचायत प्रशासक अजय प्रताप सिंह और गोशाला व नंदीशाला के कर्मचारियों ने लापरवाही से मृत पशुओं को पास के तालाब में डाल दिया। शव सात से आठ दिन पुराने लग रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशुओं को दफन करा दिया।
अब इस मामले में डीएम ने ग्राम पंचायत प्रशासक अजय प्रताप सिंह से 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) शिवानंद सिंह को डीएम के निर्देश पर डीडीओ ऋषिपाल सिंह ने निलंबित कर दिया है।

भ्रामक और गलत सूचना देने पर सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप को निलंबित करने के लिए पशुधन विभाग के अपर मुख्य सचिव और खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ला को निलंबित करने के लिए ग्राम विकास विभाग के आयुक्त को पत्र लिखा गया है। गोशालाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें