फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा पुलिस ने ठग गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। पुलिस ने बैंक खातों ने नकदी गायब करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बंडा के गांव खखरा बुजुर्ग के सईद अली और गांव पिपरिया हरिश्चंद्र के लालाराम के पास से दो लाख, पांच हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। गांव इंदलपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने 13 जनवरी को पुलिस को बताया था कि उनके बैंक खाते से धोखधड़ी कर रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि 15 जनवरी की सुबह मुखबिर ने बंडा पुलिस को सूचना दी कि सईद अली और लालाराम बंडा के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पास संदिग्ध हालत में खड़े हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से 2.05 लाख रुपये बरामद हुए। दो मोबाइल, बैंक खाते से ट्रांसफर की गई राशि के कागजात, जनसेवा केंद्र के प्रपत्र आदि भी बरामद किए गए। आरोपियों का एक साथी तिलहर के बहादुरगंज निवासी नरेशचंद्र पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उनका एक गिरोह है। गिरोह के लोग सरकार की ओर से लोगों को मिलने वाली योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी करते हैं और धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। उन लोगों ने अपने साथी नरेश के साथ मिलकर इंदलपुर के हैप्पी के बैंक खाते से 4.25 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। वह लोग नरेश से हिसाब करने शाहजहांपुर जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों का नाम रिपोर्ट में शामिल कर सईद और लालाराम का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें