फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह पर चादरपोशी के साथ मुल्क में अमन की दुआ

विज्ञापन
गांव बुढ़ानपुर में दरगाह शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर सजावट की गई। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। गांव बुढ़ानपुर में दरगाह शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 42 वां उर्स शरीफ चादर पोशी और गुलपोशी के साथ शुरू हो गया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी करते हुए मुल्क के अमन और तरक्की की दुआ की।
विज्ञापन

रविवार को उर्स के दूसरे दिन दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने दरगाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह पर चादरपोशी की। सज्जादानशीन नियाज अहमद ने कहा कि शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह अपने समय के जाने-माने लोगों में एक थे। यहां प्रतिवर्ष उनके सालाना उर्स शरीफ पर तमाम लोग आकर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं।
अच्छन मियां ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा। 13 दिसंबर को कुल के साथ उसका समापन होगा। इस दौरान बिहार से बाबू गुलाम साबिर की कव्वाली एंड पार्टी और बदायूं के कव्वाल ताहिर चिश्ती ने कव्वाली का प्रोग्राम करते हुए समा बांध दिया। इस दौरान उर्स कमेटी के तस्लीम, दलशेर, साजिद, आकिल, तौहीद, शबन, अतीक, रेहान, आमीन, बब्बन और इश्तियाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें