फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2023: पीईटी में गणित ने उलझाया... प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों का सिर चकराया

Sat, 28 Oct 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। 
विज्ञापन
पीईटी के परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 22 केंद्रों पर आयोजन हुआ। पहले दिन पहली पाली में करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कठिन प्रश्नपत्र देखकर उनके होश उड़ गए। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन आया।

विज्ञापन

 
शनिवार को पहली पाली की पीईटी सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। लेकिन तमाम परिक्षार्थी देरी से केंद्र तक पहुंचे। जिनमें से कुछ को तो प्रवेश दे दिया गया, पौने दस बजे के बाद पहुंचने वालों को वापस कर दिया गया। केंद्र पर परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। तमाम परीक्षार्थी लखनऊ, हरदोई आदि शहरों से यहां परीक्षा देने पहुंचे थे। जिनको केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
ठीक दस बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। पीईटी का पेपर देखकर परीक्षार्थियों का सिर चकरा गया। दोपहर 12 बजे परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी कठिन था। उन्हें जितनी उम्मीद थी, उतने प्रश्नों के उत्तर देना मुश्किल हो गया।

हरदोई की दिव्यांशी ने बताया कि पेपर सही रहा। कुछ प्रश्न कठिन थे तो सरल भी थे। लखनऊ के आशीष ने कहा कि उनका पेपर उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं हुआ। गणित ने उलझाया। बविता ने कहा कि प्रश्नपत्र पिछले साल की अपेक्षा काफी कठिन था। दिव्यांग कमलेश सिंह ने कहा कि पेपर सही हुआ है। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें