राखी, कलावा और आभूषण उतरवाए
इसी क्रम में रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह आठ बजे से प्रारंभ कर दिए गए। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभ्यर्थियों की जामा तलाशी लेकर उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस बीच अभ्यर्थियों के हाथ में बंधी राखी, कलावा के साथ ही आभूषण भी उतरवा लिए गए।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी सलोनी ने बताया कि दातागंज से परीक्षा देने आई। जीएफ कॉलेज में पेपर दिया, जोकि पिछले साल की अपेक्षा कठिन रहा। सबसे ज्यादा जीएस ने छकाया। सुनील कुमार के मुताबिक करंट अफेयर कम था, जबकि सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न अधिक रहे। सुखदेवी ने बताया कि पेपर सही रहा। उन्होंने सभी प्रश्न हल कर दिए।