फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन अनुपस्थित रहे 5241 परीक्षार्थी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बहस्पतिवार को शुरु हुई यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा की पहली पारी का स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन हाईस्कूल के 3964 और इंटरमीडिएट के 1277 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा के दौरान कहीं से भी गड़बड़ी होने की सूचना नहीं मिली है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से शुरू हुई प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय का पेपर रहा। इसके लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 37893 रही, लेकिन इनमें से 33929 ही परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। हाईस्कूल के 3964 परीक्षार्थियों ने पहले दिन की परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय का पेपर था। इस परीक्षा के लिए जिले में कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू हुई। इसमें हाईस्कूल का कोई पेपर नहीं रहा।
इंटरमीडिएट के हिंदी विषय का पेपर रहा। इसके लिए पंजीकृत 30547 परीक्षार्थियों में से 29270 उपस्थित और 1277 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के अनुसार हिंदी का पेपर सामान्य रहा। जीवन परिचय, व्याख्या, चरित्र चित्रण, कहानीकार आदि के संबंध में प्रश्न पूछे गए। पहले दिन कहीं से भी कोई नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी गई। डीएम उमेश कुमार सिंह व डीआईओएस शौकीन सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़न दस्तों ने शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रही।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे 20 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक
पहले ही दिन कक्ष निरीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इनमें बेसिक स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे। इनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए ऑनलाइन लगाई है। इसका विरोध भी हुआ था। इसका कारण बेसिक के स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होना भी है। लेकिन बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बेसिक के शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। फिर भी कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि बेसिक के 2472 शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन माध्यम से यूपी बोर्ड परीक्षाओं में लगाई गई है। इनमें 20 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए सुरेंद्र सिंह से इस विषय में वार्ता हो गई है और उनसे सभी कक्ष निरीक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित कराने की अपील की गई है। बताया कि जो कक्ष निरीक्षक नहीं आए थे, उनकी जगह पर अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कंट्रोल रूम से नजर रखी गई।
टीमों ने किया परीक्षा केेंद्रों का निरीक्षण
तिलहर। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अवर सचिव राकेश कुमार और डायट के प्रधानाचार्य अचल कुमार मिश्रा ने सचल दस्ते के रूप में नगर के विद्यालयों में पहुंच कर सघन चेकिंग की। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, नायब तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार और थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने अलग-अलग टीमें बनाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एलबीजेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिवाकर शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल प्रथम पारी परीक्षा में 24 तथा इंटर द्वितीय पारी परीक्षा में 117 छात्र अनुपस्थित रहे।
आरबीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शुक्ला के अनुसार प्रथम पाली परीक्षा में 85 और द्वितीय पारी परीक्षा में 12 छात्र अनुपस्थित रहे। किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल यादव के अनुसार प्रथम पारी में 18 और द्वितीय पारी में आठ छात्र उपस्थित रहे। बुलाकी दास महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के अनुसार प्रथम पारी में 44 और द्वितीय पारी में चार छात्र अनुपस्थित पाए गए।
मिर्जापुर में नकल कराने का आरोप
मिर्जापुर ब्लॉक में दस परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एक परीक्षा केंद्र में अन्य कॉलेजों से आए परीक्षार्थियों का आरोप है कि इस परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापक ने अपने छात्राओं को नकल कराने के उद्देश्य से अलग कक्ष में बैठाया है। वहीं, बोर्ड परीक्षा केंद्र तहसील कलान के नोडल अधिकारी ज्ञानेश कुमार वाजपेयी का कहना है कि परीक्षा के पहले दिन छुटपुट समस्याएं आ ही जातीं है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जा रही है।
सही हुआ पेपर, नहीं हुई कोई परेशानी
हिंदी का पेपर था, जोकि सही हुआ है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। यूपी बोर्ड की परीक्षा है, इसलिए गंभीरता से तैयारी की है। -रेनू, छात्रा, हाईस्कूल
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने को लेकर उत्साहित थी। अब जब परीक्षाएं आ गई है, तो अच्छा लग रहा है। पहला पेपर हिंदी का था, बहुत अच्छा रहा। - तृषा, छात्रा, हाईस्कूल
हिंदी के पेपर की तैयारी पहले से ही थी। इसलिए पेपर सही हुआ है। आने वाले पेपर की तैयारी भी कर रखी है। इंसा अल्लाह सभी पेपर अच्छे होंगे। - आतिफा, हाईस्कूल
पेपर में बहुविकल्पीय के साथ जीवन परिचय, कहानी से संबंधित प्रश्न भी आए थे। मैंने सभी प्रश्नों को उत्तर लिखे हैं और बेहतर नंबर मिलने की उम्मीद है। - प्रियांशी, हाईस्कूल
यूपी बोर्ड के पेपर है, इसको लेकर हमने खूब पढ़ाई की है। अभी तो पहला पेपर ही हुआ है। आने वाले दिनों में अंग्रेजी, विज्ञान विषयों के पेपर भी होंगे। - रिमझिम, हाईस्कूल
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई तनाव नहीं है। अभिभावकों को पूरा सहयोग मिलता है। कोई भी पढ़ाई का दबाव नहीं बनाता। हिंदी का पेपर काफी अच्छा रहा। - साधना देवी, हाईस्कूल

परीक्षा खत्म होने के बाद घर जाती छात्राएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर के इस्लामियां इंटर कॉलेज गेट लगी लिस्ट में अपना रुम नंबर देखते इंटर के छात्र । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें