फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार लोगों को टक्कर मारती हुई पेड़ से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
मकसूदापुर में पेड़ से टकराई कार और नीचे दबे लोगों को देखते लोग - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव मकसूदापुर के शारदा नहर पुल के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ के पास खाना खा रहे गांव के विपिन कुमार (20) और खेत की रखवाली कर रहे कौशल कुमार (23) की कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन लोगों सहित पांच घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी नितिन बाबू अपने भाई अंकुर, मां नीलम गुप्ता के साथ ममेरे भाई की शादी में शामिल होने बदायूं गए थे। रविवार दोपहर नितिन कार से घर लौट रहे थे। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में शारदा नहर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे खोखे से टकराती हुई पेड़ से जा भिड़ी। पास में खाना खा रहे गांव उदरा के विपिन कुमार और खेत की रखवाली कर रहे गांव मकसूदापुर के कौशल कुमार की कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। विपिन की नहर पुल के पास सैलून की दुकान है। पास में बैठे मकसूदापुर के भूरा (12) और वरुण (15) घायल हो गए हैं। हादसे में कार सवार नितिन, अंकुर और नीलम भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया। अंकुर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुत्र की मौत का विश्वास नहीं, इलाज की कह कर शव लेकर गायब हो गए प्रेमपाल
कौशल की मौत से बदहवास पिता प्रेमपाल थाने के पास से बेटे का शव लेकर कहीं चले गए। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। पिता प्रेमपाल और मां सुनीता देवी को बेटी की मौत की सूचना मिली तो दोनों कार से मौके पर पहुंचे और कौशल का शव देख बदहवास हो गए। प्रेमपाल पुत्र को इलाज के लिए बरेली ले जाने की जिद करने लगे, जबकि कौशल की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें समझाकर शव बंडा सीएचसी लाई और डॉक्टर ने यहां भी कौशल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी करने लगी और शव को थाने के पास ले गई। तभी प्रेमपाल कार में शव रखकर कहीं निकल गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है परिवार वाले कौशल को बरेली लेकर गए हैं, जबकि उसकी मृत्यु हो गई है। परिवार वाले इस बात को मानने का तैयार नहीं हैं। उनका पता लगाया जा रहा है।
परिवार में अकेले कमाने वाले थे विपिन
गांव उदरा निवासी विपिन के परिवार में उसके अलावा पिता कल्लू, मां सावित्री देवी, छोटा भाई सचिन, बहन 22 वर्षीय बरता देवी, 18 वर्षीय छाया देवी, 16 वर्षीय चंदा देवी, पत्नी ऊषा देवी, तीन वर्ष की पुत्री दिव्या और छह माह की दिव्यांशी है। विपिन मकसूदापुर में शारदा नहर के पूर्वी किनारे पर खोखा रखकर सैलून चलाते थे। इससे होने वाली कमाई से ही परिवार की गुजर होती थी। विपिन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बिलसंडा में रहते हैं कौशल के माता-पिता
उधर, गांव मकसूदापुर निवासी कौशल के पिता प्रेमपाल और मां सुनीता देवी बिलसंडा में रहते हैं। प्रेमपाल वाहन चालक हैं। कौशल चार साल से मकसूदापुर में अपने बाबा परागेलाल, दादी के पास रहता था और खेती की देखभाल करते थे। कौशल की शादी नहीं हुई है। कौशल दोपहर में गांव के ही वरुण और भूरा के साथ नहर किनारे खेत पर आए थे और जिस पेड़ से कार टकराई, उसके नीचे बैठे थे। विपिन घटना से दो मिनट पहले ही खाना खाने के लिए पेड़ की छाया में आकर बैठे थे। कौशल भी कुछ ही मिनट पहले आए और पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी बेकाबू कार ने दोनों को रौंद दिया।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
जलालाबाद। मोहल्ला सदुल्लागंज निवासी मेवाराम के पांच बेटों में सबसे छोटे बेटे मनोज कुमार (35) की नगर से पांच किलोमीटर दूर खाईखेड़ा चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर को लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह सरैया मोड़ के पास था, इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे की खबर परिजन को देने के साथ गंभीर रूप से घायल मनोज को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में पत्नी मुन्नी देवी के अलावा चार बेटी व दो बेटे हैं। इनमें से बड़े बेटे अजय की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की मौत से पत्नी समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें