फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेहूं न देने पर चाचा को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी भतीजे गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में गेहूं के बंटवारा को लेकर चाचा-भतीजों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान भतीजों ने पीटकर चाचा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में गेहूं में हिस्सा न देने से नाराज भतीजों ने अपने चाचा की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव दियुनी के रहने वाले प्रह्लाद की शादी नहीं हुई थी। अपने भाई उमराव लाल की मौत के बाद वह अपने भतीजे रवींद्र और जयपाल के साथ रहते थे। रविवार दोपहर रवींद्र और जयपाल ने चाचा प्रह्लाद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 06:30 बजे हुलासनगला ओवरब्रिज के पास बरेली जाने वाली सड़क के किनारे दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। 

बटाई पर करते थे खेती 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चाचा प्रह्लाद उनके पास ही खाना खाते थे। उनकी खेती वे दोनों भाई बटाई में करते थे। दोनों भाइयों ने मिलकर उनके खेत में गेहूं बोया था। चाचा गेहूं कंबाइन से कटवाना चाहते थे जबकि वे लोग हाथ से काटकर भूसा बनाने की बात कह रहे थे। प्रह्लाद ने कहा कि वह अपने गेहूं से एक भी दाना उन लोगों को नहीं देंगे। इस बात पर चाचा और भतीजों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया
विज्ञापन


प्रह्लाद ने एक डंडा उठाकर रवींद्र के सिर पर मार दिया और वह चोटिल हो गया। इससे दोनों भाई आगबबूला हो गए। पास में पड़े डंडे लेकर रवींद्र और जयपाल ने चाचा प्रह्लाद को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद डंडे वहीं फेंककर दोनों लोग मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें