फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडल कोऑर्डिनेटर को बंद मिला मुस्तफाबाद का स्वास्थ्य केंद्र

Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में स्वास्थ्य इकाई की जांच करते मंडल कोआर्डिनेटर डॉ. गंगा शरण। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिलहर। स्वास्थ्य विभाग के मंडल को-ऑर्डिनेटर डॉ. गंगा शरण बरेली से रविवार सुबह यहां पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर वहां आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। उन्हें मुस्तफाबाद के शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका मिला। संभावना है कि इस लापरवाही पर बाद में कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंवरगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने मेले में आए मरीजों से जांच और दवाई के बारे में जानकारी ली। पीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पीएचसी प्रभारी ने उन्हें बताया कि ओपीडी में आए 42 में सात मरीजों की जांचें हुई हैं, जबकि अन्य मरीजों को दवाएं दी गई हैं।
राजनपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. अभिषेक जौहरी ने बताया ओपीडी में आए 49 मरीजों में से 15 मरीजों की जांचें की गईं। रमापुर पीएचसी में कोई डॉक्टर तैनात न होने पर वहां की व्यवस्था संभाले फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने बताया कि 32 मरीजों को दवाएं देने के साथ ही उनमें शामिल चार मरीजों की जांच भी की गई। बाद में मुस्तफाबाद के शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका देख मंडल कोआर्डिनेटर वहीं से बरेली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें