फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : मेंथा टैंक की जहरीली गैस में दम घुटने से महिला समेत दो लोगों की मौत

Sat, 24 Jul 2021 11:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

जलालाबाद के गांव धियरिया में बेटे को बचाने मेंथा प्लांट के टैंक में घुसी महिला और एक ग्रामीण की जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार शाम जलालाबाद के गांव धियरिया में बेटे को बचाने मेंथा प्लांट के टैंक में घुसी महिला और एक ग्रामीण की जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


 धियारिया गांव के वीरपाल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वीरपाल की पत्नी विद्यावती ने गांव में मेंथा प्लांट लगा रखा है। इसमें शिवालिक के तेल की पिराई होती है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे विद्यावती का बेटा रहीस प्लांट के टैंक की सफाई करने के लिए अंदर घुसा था। कुछ देर बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर वह निकलने का प्रयास करने लगा। जब बाहर नहीं निकल सका तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। 

चीख-पुकार सुनकर प्लांट पर मौजूद विद्यावती (55) और तथा गांव निवासी मुरली (45) टैंक की तरफ गए और रहीस को निकालने के लिए दोनों उसके अंदर घुस गए। दोनों के प्रयास से रहीस किसी तरह बाहर निकल गया और वहां मौजूद अन्य लोग उसका हालचाल पूछने लगे। विद्यावती तथा मुरली की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। टैंक में जहरीली गैस होने से दोनों टैंक के अंदर ही बेहोश हो गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने विद्यावती व मुरली को टैंक के बाहर निकाला। 
विज्ञापन


दोनों को लोग सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने रोना बिलखना शुरू हो गया। विद्यावती के दो लड़के व एक शादीशुदा लड़की है जबकि मुरली अविवाहित था। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें