फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बाइक पर सवार बच्ची समेत चार लोगों की हादसे में मौत

Sat, 24 Jul 2021 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

  • बिसौली-आंवला रोड पर धर्मपुर बिहारीपुर गांव के पास कार ने मारी टक्कर
  • आंवला के ढिलवारी गांव के लोग जा रहे थे अंबियापुर में दावत खाने के लिए
विज्ञापन
demo - फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसौली-आंवला रोड पर गांव धर्मपुर बिहारीपुर के पास शुक्रवार रात 10 बजे बाइक पर सवार एक बच्ची समेत चार लोगों को कार ने रौंद दिया। चारों लोगों की मौत हो गई। सभी लोग आंवला थाने के गांव ढिलवारी के रहने वाले थे। वह अंबियापुर में दावत खाने जा रहे थे। हेलमेट न होने के चलते बाइक सवार किसी की भी जान नहीं बच सकी।

बरेली के थाना आंवला के गांव ढिलवारी निवासी नरेश की बेटी पूजा बिसौली के गांव अंबियापुर में ब्याही है। शुक्रवार को पूजा के घर पर दावत का कार्यक्रम था। नरेश (45) अपनी छोटी बेटी आठ वर्षीय नंदिनी, गांव के ही अपने मित्र मेहरबान (42) और नरेश (44) के साथ एक ही बाइक से पूजा के घर अंबियापुर जा रहे थे।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे आंवला-बिसौली रोड पर गांव धर्मपुर बिहारीपुर के पास पहुंचे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। गंभीर घायल अवस्था में चारों लोग काफी देर वहां पड़े रहे। बाद में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां नरेश पुत्र कालीचरण और मेहरबान को मृत घोषित कर दिया गया।

गंभीर हालत में नंदिनी और नरेश पुत्र हुलासी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इनकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक थोड़ी दूर जाकर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें