खुटार पुलिस ने घायलों को अस्पताल हुंचाया
सुरजीत की बाइक पर गांव कुभियां माफी के ही अवनीश और पंकज भी सवार थे। हादसे में सुरजीत कुमार और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। राहगीरों ने खुटार और पुवायां पुलिस को सूचना दी। खुटार थानाध्यक्ष संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायल अवनीश और पंकज को सीएचसी भिजवाया, लेकिन घटनास्थल होने के बाद भी पुवायां पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
जानकारी पाकर सीओ पंकज पंत ने पुवायां पुलिस को फटकार लगाई, तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजेश के पिता रामकिशोर ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। होली पर राजेश और सुरजीत की मौत से दोनों घरों में होली बदरंग हो गई है। दोनों के ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।