फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस विभाग में दो मशीनें बढ़ेगी, गंभीर रोगियों के लिए बनेगा आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने के लिए अब अपनी बारी आने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां पर सुविधाओं का विस्तार करते हुए डायलिसिस के लिए दो और मशीनों को मंगाया गया है। मशीनों के लगने के बाद डायलिसिस विभाग छह बेड का हो जाएगा। अहम बात यह है कि गंभीर मरीजों के लिए दो बेड का आईसीयू भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी डायलिसिस करने के लिए चार मशीनों की व्यवस्था है। ऐसे में किडनी दिक्कत से जूझने वाले मरीजों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता था। गंभीर रूप से किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को दिल्ली, लखनऊ या बरेली तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके चलते उनके रुपये और समय दोनों ही खर्च होते थे। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुविधाओं में इजाफा करने के लिए दस-दस लाख रुपये की दो डायलिसिस मशीनों को खरीदा गया। दो नई मशीनों के आने से विभाग में छह बेड पर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
-------------------
दो बेड का आईसीयू बनेगा
-डायलिसिस विभाग में गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू को बनाए जाने की योजना तैयार की गई। विभाग के स्टोर को तोड़कर उसमें दो बेड डालकर आईसीयू तैयार कर मरीजों को भर्ती करने का इंतजाम किया जाएगा। यहीं पर डॉक्टर के लिए चैंबर भी बनाया जाएगा। आईसीयू बनाने के लिए इंजीनियरों की टीम ने सर्वे का कार्य भी कर लिया है। इस कार्य को पूरा होने में दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

--------------
फोटो नंबर 10
-अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए सिर्फ चार मशीनें थी। सुविधा में विस्तार करते हुए दो मशीनों की खरीदारी की गई। छह बेड का डायलिसिस विभाग होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें