फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर में भीड़ के चलते परिजनों से बिछड़ीं दो मासूम, पुलिस ने तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के गांव पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण परिवार से बिछड़ीं दो मासूम बच्चियों को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाया।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद दीपक कुमार ने बताया कि बदायूं के थाना अल्लापुर क्षेत्र के गांव धकदिउरा निवासी रामसरन की आठ वर्षीय बेटी शिवानी अपनी मां मानवती के साथ दर्शन के लिए आई थी। भीड़ के कारण शिवानी अपने परिजनों से बिछड़ गई।
पुलिस सहायता केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात परौर थाने की महिला कांस्टेबल वंदना ने बच्ची को तलाशकर परिजनों से मिलाया। दूसरी ओर कलान कस्बे के राजेश की चार वर्षीय बेटी आरुषी अपनी मां के साथ मंदिर आई थी। बिछड़ने पर महिला उपनिरीक्षक काजल पंवार एवं उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बच्ची को तलाश उसके परिजनों से मिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें