बंडा थाने के सामने धरने पर बैठे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद
बंडा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो प्रसारित किया था। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को थाने गेट पर धरने पर बैठ गए।
आरोप है कि इस बीच एक दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता, संगठन महामंत्री शुभम मिश्रा मौजूद रहे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद