शाहजहांपुर में शनिवार और रविवार को कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना के मामले बढ़ने से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिताएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह कांट क्षेत्र की एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया। 22 मार्च को जनपद कोरोना मुक्त होने के बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य महकमा उनकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाश कर रहा है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि लोग कोविड नियमों का पालन करते रहें।