फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी एसएस कॉलेज में पकड़ा गया एक नकलची

विज्ञापन
शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को तीसरे दिन शहर में स्थित एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज व आर्य महिला डिग्री कॉलेज के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के महावद्यिालयों में भी परीक्षाएं हुईं। एसएस कॉलेज में लगातार दूसरे दिन नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में शनिवार को द्वितीय पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष के व्यवसायिक संगठन, बीबीए प्रथम वर्ष के व्यवसायिक सांख्यिकी के पेपर हुए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि व्यावसायिक संगठन के पेपर के लिए पंजीकृत 258 परीक्षार्थियों में 254 ने परीक्षा दी। चार अनुपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी को नकल करते आंतरिक सचल दल द्वारा पकड़ा गया।
व्यवसायिक सांख्यिकी विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 110 थी, इनमें से 108 ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। जीएफ कॉलेज व आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं। कहीं से नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें