फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल खत्म होने से ओवरब्रिज पर खड़ा हुआ ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
रोजा में जाम लगने से लगी वाहनों की कतार - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रक का डीजल खत्म होने से रोजा ओवरब्रिज के दोनों ओर जाम लग गया। ट्रक चालक ने पंप से डीजल लाकर डाला, उसके बाद ट्रक को स्टार्ट करके आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 11:00 बजे एक ट्रक रोजा ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी उसका डीजल खत्म होने से वह वहीं खड़ा हो गया। ट्रक के ओवरब्रिज पर खड़े होने से दूसरी गाड़ियों के निकलने की जगह तक नहीं बची और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। ओवरब्रिज के दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। जब चालक पंप से डीजल लेकर आया व डालने के बाद ट्रक स्टार्ट कर आगे बढ़ाया, तब जाकर जाम खुला। यहां बताते चलें रविवार शाम को ट्रॉला का पहिया रोड पर उतरने पर दोनों ओर जाम लग गया था। उसके बाद शाम को फिर ट्रक खराब होने पर जाम लगा रहा। आए दिन जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें