फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। मकसूदापुर के बजाज पावर प्लांट के बाहर लगी फ्लाई ऐश भरकर नेपाल जाने की तैयारी कर रहे ट्रक चालक की हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। ट्रक चालक के परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बरैंचा निवासी ट्रक चालक चंद्रप्रकाश मिश्रा (65) अब शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला तहबरगंज में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह ट्रक लेकर मकसूदापुर स्थित बजाज पावर प्लांट में आए थे। यहां से उनको प्लांट के बाहर लगी फ्लाई ऐश भरकर नेपाल जाना था। फ्लाई ऐश भरने के बाद ट्रक पीछेट हटाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे ट्रक में करंट आ गया और चंद्रप्रकाश करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए।
लाइन बंद कराने के बाद चंद्रप्रकाश को ट्रक से निकाला गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने उनको मिट्टी में दबा दिया। श्रमिकों का कहना था कि इससे करंट का असर खत्म हो जाएगा। इस बीच चंद्रप्रकाश की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उनको बंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंद्रप्रकाश के परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी गई है। पावर प्लांट के एचआर हेड हरीश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक फ्लाई ऐश को रोड के किनारे से भर कर ले जा रहा था। हादसा पावर प्लांट के बाहर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें