फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में फिर फुंक गया अल्हागंज में ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
अल्हागंज के मोहल्ला बगिया का फूंका ट्रांसफर्मर - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
अल्हागंज। मोहल्ला बगिया द्वितीय में लगाया गया 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह भी नहीं चला और रविवार रात फिर फुंक गया। कटरा-बिल्हौर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित इस मोहल्ले में पिछले डेढ़ माह में तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के विनीत शुक्ला बताते हैं कि गत माह जब ट्रांसफार्मर फुंका था तो उसके स्थान पर 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। तीन दिन बाद किन्हीं कारणों से नया ट्रांसफार्मर हटाकर उसके स्थान पर पुराना ट्रांसफार्मर लगा दिया। वह भी खराब हो जाने पर विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कराकर लाया दूसरा लगा दिया जो एक सप्ताह भी नहीं चल सका और फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर के आसपास तारों की फेंसिंग भी नहीं कराई गई। इस वजह से वहां जानवरों के करंट लगने से मरने का क्रम बना हुआ है।
रविवार शाम ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से बगिया द्वितीय के बाशिंदों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इस बाबत जलालाबाद के एसडीओ राजेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं की। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह जांच करने पर ट्रांसफार्मर के टैंक का वॉल्व खुला पाया गया। इससे प्रतीत होता है कि उसमें भरा तेल चोरी किया गया है क्योंकि तेल के रिसाव के निशान उपकेंद्र के बाहर रोड तक देखे गए हैं। अब फुंका ट्रांसफार्मर कब बदलेगा और कब वहां का ब्लैकआउट खत्म होगा कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें