फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू की बैठक में कराए गए कार्यों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की बैठक बृहस्पतिवार को मालगोदाम रोड स्थित शाखा कार्यालय में हुई। इसमें नरमू की ओर से किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नए सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि डीआरएम के साथ पीएनएम बैठक में मालगोदाम रोड और अटसलिया से रोजा मार्ग की दयनीय स्थिति से अवगत कराया गया था। जिसके बाद इन सड़कों के निर्माण के लिए 186 लाख का टेंडर पास हो गया है। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनी में सुधार के लिए जोन टेंडर भी हुआ है। अब जल्द ही एजेंसी के माध्यम से काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि इलेक्ट्रिक विभाग के किए गए स्थानांतरण आदेश निरस्त करने पर सहमति हो गयी है। यूनियन के विरोध दर्ज कराने पर शैंटिंग स्टाफ पोस्ट होगा, ट्रेंनिंग स्कूल व मनोरंजन सदन के लिए स्पेशल फंड जारी कर जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कहा कि नरमू रेलकर्मचारियों की हमेशा से संघर्ष करती आ रही है और करतीं रहेगी।
इसके बाद उरमू के डेलीगेट अमित यादव, रामनिवास, एक्स आर्मीमैन जयपाल सिंह, ओकार सिंह, अशोक, रामनिवास व राहुल का नरमू में शामिल होने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, शाखा अध्यक्ष रामौतार शर्मा, राकेश मिश्रा, जितेंद्र, धनंजय, कौशल, रोशनलाल, यतींद्र त्रिवेदी, रामदयाल, रामहरि मिश्रा, अमित कुमार, शिव कुमार सक्सेना, आशुतोष, केशरी, राजीव, अशरफ, सलीम, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें