फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त, जाम से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कटिया टोला से तारीन बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर लगा जाम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार होली पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को बाजार में जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। त्योहार से पहले अंतिम रविवार होने के कारण बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ी। जाम का अहम कारण बाजार मेें ई-रिक्शों का प्रवेश और दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण माना जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बहादुरगंज के बाजार में आने वाले लोगों को तेज धूप में जाम में फंसने से हुई।
विज्ञापन

18 मार्च को होली के त्योहार को देखते हुए तैयारियां शुरू हो गई। एक तरफ लोग घरों में सफाई करने के साथ गुझिया और पापड़ बनाने में जुटे हैं। दूसरी तरफ मार्केट में खरीदारी करने को लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। होली के कुछ दिन शेष रह जाने के कारण बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अधिकतर लोग बाजार में आने के बाद जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। संकरी गलियों में आधी सड़क घेरे दुकानदार और ऊपर से बाजार में ई-रिक्शों के प्रवेश के कारण घंटों जाम लग रहा। तेज धूप में बच्चों से लेकर बड़े तक जाम में फंसकर पसीना-पसीना होने को मजबूर हैं।
होमगार्ड की सुनवाई नहीं, बैरियर भी नहीं आ रहे काम
सदर बाजार में भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर होमगार्ड लगाकर यातायात व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई। कुछ जगह पर बैरियर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद मार्केट में जाम का झंझट खत्म नहीं हो रहा। होमगार्ड के होने के बावजूद बीच मार्केट में ई-रिक्शे घुस जाते हैं। लाइन से ई-रिक्शे होने के कारण लोग जाम में घंटों फंसने को मजबूर हो रहे।
विज्ञापन

चौक और जलालनगर में भी लग रहा जाम
बहादुरगंज और सदर बाजार में ही होली के त्योहार पर खरीदारी करने आने वाले लोग जाम से नहीं जूझ रहे हैं, बल्कि चौक और जलालनगर में भी लोग जाम से परेशान हैं। जाम लगने से व्यापारियों के कारोबार भी फर्क पड़ रहा है। व्यापारियों ने त्योहार को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
-पंखी चौराहे के पास से चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। फिर भी बाजार में जाम की स्थिति बन रहीं है तो उसके लिए सिपाहियों को लगाया जाएगा। - आरपी सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें