रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने होली खेली।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली से पहले रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से रंगांरग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने आपस में होली खेली और होली के गीतों पर नृत्य किया। चौक क्षेत्र में स्थित एक निजी आवास में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। विंग की महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को हर्बल रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।
विंग की संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने बताया कि हर साल की तरह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अच्छी बात है कि इस बार होली पर कोरोना संक्रमण बेहद कम हो गया है। इसी वजह से सभी लोग हर्षोल्लास के साथ होली का पावन पर्व मनाएंगे। डॉ. अमिता सिंह ने लोगों से अच्छे रंगों को लगाने की अपील की। नीले रंग से बच्चों को दूर रखने की बात कही।
उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त रंगों का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। इस दौरान वीनू सिंह, विम्मी सैनी, रचना सिंह, सोनी मिश्रा, मुक्ता वोरा, रचना अवस्थी, महिमा शुक्ला, मीनू गुप्ता, रोली सिंह, स्तुति गुप्ता, गीता त्रिवेदी, किरण मिश्रा, गीता, रमन गुप्ता, विनय सिंह, नमिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी गुप्ता, निहारिका शुक्ला आदि मौजूद रहीं।