शाहजहांपुर। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात माह की शुरुआत हो गई। इस बीच राहगीरों को हेलमेट भी बांटे गए। एक तरफ अधिकारी यातायात नियमों का पालन करने की सीख देते रहे, वहीं थोड़े फासले पर वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गुजरते रहे।
जीआईसी खेल मैदान के सामने हुए आयोजन में यातायात माह का उद्घाटन एसपी राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने कहा कि जीवन सुरक्षा सर्वोपरि है। नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इस बीच एसपी ने राहगीरों को हेलमेट वितरित करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प दिलाया।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सहयोग से हुए आयोजन में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ यातायात संजय कुमार, एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह, व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई नहीं, सिपाहियों ने मोड़ लिया मुंह
आयोजन से थोड़ी दूरी पर यातायात के नियम टूटते रहे। लोग बिना हेलमेट के गुजरते रहे, लेकिन उन्हें टोकने के बजाय सिपाहियों ने मुंह फेर लिया। इसके अलावा ऑटो क्षमता से अधिक सवारियां भरकर गुजरा, लेकिन किसी ने उसे रोककर चेक नहीं किया। एक बाइक पर तीन से चार सवार गुजरते रहे। वहीं, चलती बाइक पर मोबाइल पर बात करते हुए लोग भी गुजरे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
खिरनीबाग चौराहा पर यातायात पुलिसकर्मी के सामने से जाता ओवरलोड ऑटो। संवाद- फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
खिरनीबाग चौराहा पर यातायात पुलिसकर्मी के सामने से जाता ओवरलोड ऑटो। संवाद- फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद