फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा, नकली नोटों के साथ टायर व्यापारी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार सुबह चौक कोतवाली क्षेत्र के चारखंभा मोहल्ला निवासी टायर व्यापारी रवि अरोड़ा के घर पर छापा मारा और उसे 18,200 रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को साथ अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहजहांपुर में डेरा डाल दिया था। चौक कोतवाली पुलिस के साथ टीम ने शनिवार सुबह रवि अरोड़ा के घर पर छापा मारा। तलाशी में पुलिस टीम को उसके पास से नकली नोट मिले। फिर आरोपी को थाने लाकर पुलिस ने काफी देर पूछताछ की। इसके बाद दिल्ली पुलिस रवि अरोड़ा को अपने साथ लेकर चली गई। इस संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली से क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। रवि अरोड़ा को पकड़कर ले गई है। उसके पास से 18,200 रुपये के नकली नोट मिले हैं। रवि दिल्ली में दर्ज एक मामले में आरोपी है।



बरेली के इज्जतनगर थाने में भी दर्ज है रिपोर्ट

पिछले साल 13 अक्तूबर को बरेली में डेलापीर मंडी के व्यापारियों ने तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। विवेक ने पूछताछ में टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उनके बेटे का नाम लिया था। विवेक ने पुलिस को बताया था कि वह लग्जरी कार से पिता-पुत्र के साथ यहां आया था। उसके पकड़े जाने पर पिता-पुत्र नकली नोटों की खेप लेकर भाग गए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बरेली के इज्जतनगर थाने की पुलिस ने चौक कोतवाली पुलिस के साथ रवि अरोड़ा के मकान पर छापा मारा। उसके दरवाजे पर ताला लटका मिला था। कुछ दिन बाद बरेली पुलिस आरोपी की कार लेकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें