इसलिए लग रहा जाम
बताते हैं कि पितृ पक्ष पूर्णिमा के चलते फर्रुखाबाद जिले के पांचालघाट पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और डबरी मोड़ पर निर्माण कार्य चलने की वजह से एक लेन बंद हो जाने से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम में सैकड़ों छोटे वाहन, दर्जनों बसें और हजारों की संख्या में बाइक सवार फंसे नजर आए।
बता दें कि विगत लंबे समय से डबरी मोड़ के आसपास हाईवे के गड्ढे भरने का काम चलाया जा रहा है लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो सका। कहीं पुल की मरम्मत को लेकर तो कहीं गढ्ढे भरने को लेकर यहां एक लेन बंद ही रहती है, जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।