फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा भीषण जाम, मरीजों को ले जा रहीं दो एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 18 Sep 2024 12:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र के हुल्लापुर मुख्य चौराहे से फर्रुखाबाद को जाने वाले हाईवे पर बुधवार को सुबह से ही जाम की समस्या खड़ी हो गई। इसमें मरीजों को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गईं। 
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में रामगंगा पुल पर आए दिन जाम लगता है। वहीं कोलाघाट पुल के बंद होने से इस मार्ग पर भीड़ और बढ़ गई है। इसके चलते यात्रियों को जाम से जूझना पड़ता है। पिछले दो दिनों से गणेश विसर्जन को लेकर यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा था। 

विज्ञापन


बुधवार को भी राहगीरों के लिए सुबह से लगा जाम मुसीबत बना रहा। जाम में फंसे लोगों के अनुसार फर्रुखाबाद के डबरी मोड़ से लेकर हुल्लापुर तक वाहनों की कतार लगी हुई थीं। जाम में दो एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहीं। रामगंगा पुल पर तो पैदल यात्रियों का निकलना भी मुश्किल बना रहा।

विज्ञापन

इसलिए लग रहा जाम 
बताते हैं कि पितृ पक्ष पूर्णिमा के चलते फर्रुखाबाद जिले के पांचालघाट पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और डबरी मोड़ पर निर्माण कार्य चलने की वजह से एक लेन बंद हो जाने से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम में सैकड़ों छोटे वाहन, दर्जनों बसें और हजारों की संख्या में बाइक सवार फंसे नजर आए।

बता दें कि विगत लंबे समय से डबरी मोड़ के आसपास हाईवे के गड्ढे भरने का काम चलाया जा रहा है लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो सका। कहीं पुल की मरम्मत को लेकर तो कहीं गढ्ढे भरने को लेकर यहां एक लेन बंद ही रहती है, जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें