शाहजहांपुर में व्यापार मंडल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में टूटी सड़कों का मुद्दा छाया रहा। तय हुआ कि रामलीला और दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले प्रमुख सड़कों की मरम्मत कराने के लिए डीएम को पत्र दिया जाएगा।
कटिया टोला स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल की प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक सात अक्तूबर को इटावा में होगी।
नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आठ-नौ अक्तूबर से रामलीला और दुर्गा पूजा के कार्यक्रम शुरू होने हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकलेंगे, लेकिन शहर की कई सड़कें टूटी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से कचहरी ओवरब्रिज की सड़क की हालत काफी खराब है।
बैठक में धर्मपाल रैना, नाजिम खान, अतुल गुप्ता, सुल्तान अहमद, रफी अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद