फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सीडीओ ने बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
​शिक्षा विभाग की ओर से अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं छात्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर से चुने गए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बिजलीपुरा स्थित ऑडिटोरियम में हुए आयोजन में विभिन्न ब्लॉकों ने स्टॉल लगाकर पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई। सीडीओ ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। खुटार ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल सौंफरी के छात्र अंकुल वर्मा ने एआई से डिजिटल एजुकेशन और स्मार्ट क्लास रूम के बारे में अतिथियों को बताया।
अन्य बच्चों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस बीच कंपोजिट स्कूल अटसलिया की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। चित्रकला प्रतियोगिता में आशिया प्रथम, दिव्या शर्मा और साहिबा संयुक्त रूप से द्वितीय, नन्हीं तृतीय रहीं। माध्यमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता में प्रगति चौहान प्रथम, उमैमा द्वितीय, शिक्षा सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इल्मा इकराम अंसारी प्रथम, शोभित कुमार मौर्य द्वितीय और ख्याति शुक्ला तृतीय रहीं। डीडीओ ऋषिपाल सिंह, डीआईओएस हरवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता, बीईओ अरविंद कुशवाहा, जिला समन्वयक रोहित सिंह, राजन प्रजापति, दपिंदर कौर और निकहत परवीन आदि मौजूद रहीं। संचालन मयंक भूषण पांडेय ने किया।

शिक्षा विभाग की ओर से अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं छात्र

शिक्षा विभाग की ओर से अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें