फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur-Palia National Highway: गड्ढे से असंतुलित होकर पलटी टूरिस्ट बस, 12 घायल, एक यात्री का कटा हाथ

Sat, 05 Nov 2022 04:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

टूरिस्ट बस हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। बस चालक गड्ढे को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और बस रोड किनारे पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे पर खुटार-मैलानी मार्ग पर पुलिया धंस जाने से बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर टूरिस्ट बस रोड किनारे पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। एक यात्री का हाथ कट गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब ढाई बजे एक टूरिस्ट बस हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। बस चालक गड्ढे को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और बस रोड किनारे पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 

सूचान पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भिजवाया। कुछ यात्री कम चोटों के कारण इलाज कराने के बाद अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन

नेपाल के यात्री सीता वासन, सिमरन, पुष्पा, कालिंद नेपाल के अविनाश, हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी उदित कुमार का सीएचसी पर इलाज किया गया। उदित का हाथ कट जाने के कारण उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें