फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनायी जाएगी बसंत पंचमी, खूब बिकी पतंगें और मांझा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में वंसत पंचमी की पूर्व संध्या पर पंतग खरीदते लोग। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन पतंगें उड़ाई जाती हैं। इसको लेकर बच्चों से बड़ों तक सभी में उत्साह देखा जा रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार को बाजार में पतंगों की दुकान पर दिखाई दी। लोगों ने पतंग, मांझा, चरखी आदि खरीदी।
विज्ञापन

मां शारदे का पूजन और पतंग उड़ाने का पर्व वसंत पंचमी को लेकर शुक्रवार तैयारियां की गई। शनिवार को घरों व प्रतिष्ठानों पर जहां मां शारदे का पूजन किया जाएगा, मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन तहेरी, कढ़ी-चावल या पीली वस्तु का प्रसाद बनाने, पीले वस्त्र पहनने का महत्व है। तो वहीं पतंग उड़ाने की परंपरा भी निभायी जाएगी।
इसको लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में भारी उत्साह है। बहुतों ने पहले ही पतंग और चरखी को तैयार करके रख लिया है, तो शुक्रवार को बाजार में पतंगों की दुकानों पर पतंग, मांझा और चरखी आदि खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। बाजार में तीन रुपये से लेकर 350 रुपये तक वाली पतंगें खरीदी गईं। पतंग कारोबारी दानिश ने बताया कि पतंग और मांझे की खूब बिक्री हुई है। बाजार में कागज के साथ ही पॉलिथीन की पतंगे भी आईं हैं, मांझा और सद्दी रील के साथ ही चरखी में भी उपलब्ध है। जिसको लोगों ने खूब खरीदा।
विज्ञापन

सुबह 07:07 से 12:35 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त
वसंत पंचमी के दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। शनिवार को वसंत पंचमी त्रिवेणी योग में मनाई जाएगी। सिद्ध, साध्य और रवि योग के संगम की वजह से ये वसंत पंचमी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने और शिक्षा शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है। चौक मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण शुक्ला ने बताया कि वसंत ऋतु की शुरुआत माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से हो जाती है।
जोकि शनिवार को पड़ रही है। पंचमी पांच जनवरी को सुबह 03:47 बजे से प्रारंभ होगी, जो अगले दिन रविवार छह फरवरी को सुबह 03:46 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:07 से 12:35 बजे तक यानि 5 घंटा 28 मिनट तक का रहेगा।
विज्ञापन

चाइनीज मांझे के प्रयोग से बचें, इन बातों का ध्यान रखें
- अपनी बाइक पर बच्चों को आगे न बिठाएं और गाड़ी धीरे चलाएं। -
- पतंग एवं प्लास्टिक डोर से सावधान और बचकर रहें।
- हेलमेट लगाएं या गले में मफलर बांधकर रखें।
- दूसरा सवार भी सिर पर मफलर या कैप जरूर लगाए।
- पतंगबाजी करते समय बच्चों के साथ अभिभावक जरूर रहें।
- कटी पतंग लेने के चक्कर में दीवारों को न फांदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें