तिलहर में क्रिकेट मैच के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप विजयी टीम के खिलाड़ियों को ब?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चीनी मिल ग्राउंड पर खेले जा रहे सूरज कांति गुर्जर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 का लीग मैच गुर्जर क्लब और तिलहर टाइटंस के मध्य खेला गया। गुर्जर क्रिकेट क्लब ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। तिलहर टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन का लक्ष्य दिया। तिलहर टाइटंस की तरफ से 25 रन कुमार राहुल और 34 रन कपिल नारायण ने बनाए।
गुर्जर क्लब की ओर से अरीब खान ने तीन, उत्कर्ष शर्मा ने दो विकेट चटकाए। गुर्जर क्लब ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष शर्मा रहे। दूसरा मैच एसआर क्रिकेट एकेडमी बरेली और तिलहर टाइटंस के मध्य खेला गया। इस मैच को बेहद रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से तिलहर टाइटंस ने जीत लिया। तिलहर टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 का लक्ष्य दिया।
तिलहर टाइटंस की तरफ से अनंतवीर ने 68 और रिजवान अली ने 57 रन का योगदान दिया। एसआर मैच क्रिकेट एकेडमी बरेली 203 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अनंत वीर रहे। प्रतियोगिता का सातवां मैच कैंट क्लब शाहजहांपुर और जीसीए जूनियर के मध्य खेला गया। कैंट क्लब ने 156 रन बनाए। लिवी ने 40 रन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ने 13 रन बनाए।
आशीष कुमार ने तीन और अवधेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए। जीसीए जूनियर मात्र 122 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के अंपायर मुनाजिर नियाजी, आकाश शर्मा, ऑनलाइन स्कोरर आशीष यादव, अभिषेक गंगवार, सपोर्ट स्टाफ प्रांजल त्रिपाठी, अंशुमन यादव, अरुण तोमर, अमर सिंह, विपुल सिंह, अंश गंगवार, अमित यादव, सरवन कुमार आदि मौजूद रहे।