शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक परिवार की खुशियां पलभर में ही गम में बदल गईं। यहां रोजा थाना क्षेत्र के गांव रामापुर में एक तीन साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शुक्रवार की सुबह मंगल सिंह का परिवार अपनी दिनचर्या की शुरुआत कर रहा था। घर में इमर्शन रॉड से पानी गर्म किया जा रहा था। इस दौरान वहां पर खेल रहे मंगल सिंह के तीन वर्षीय बेटे अक्षत ने पानी में हाथ डालकर रॉड को पकड़ लिया। इससे मासूम को जोरदार करंट लगा, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल है।