फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से देह व्यापारी कराने की आरोपी तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में नामजद तीनों महिलाओं को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव का व्यक्ति पत्नी की मौत के बाद पुत्री के साथ पुवायां के गांव में महिला मित्र के साथ रहने लगा। पिता की महिला मित्र ने एक वर्ष पूर्व किशोरी को सिंधौली के गांव ले जाकर एक घर में बंद कर दिया था। वहां की महिला की मदद से किशोरी से देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।
29 अप्रैल को किशोरी मौका पाकर निकल आई और थाने पहुंच गई थी। वहां तीन महिलाओं पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को नामजद तीनों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पुवायां पर शुक्रवार को एक किशोरी ने तहरीर दी थी। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है। -संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें