शाहजहांपुर। गश्त के दौरान मीरानपुर कटरा पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के दस मोबाइल और तीन चाकू बरामद किए हैं। अभियुक्तों ने घरों से कई मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की है।
सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवीण सिंह सोलंकी ने रात साढ़े सात बजे फीलनगर पुलिया के पास से अभियुक्त पवन, विशाल, प्रमोद निवासी फीलनगर थाना कटरा को गिरफ्तर किया। उनकी निशानदेही पर दस मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 25 जून को ग्राम फीलनगर में दिनेश, नंदकिशोर के मोबाइल चोरी किए थे। इसी तरह आठ जुलाई को निखिल, सुदेव, संजू, बबलू के घरों से मोबाइल उड़ाए थे। इन्हें बेचकर रुपयों का आपस में बंटवारा करना था।