शाहजहांपुर। भाजपा की नगर विधानसभा के चौक, हनुमतधाम, सदर, भावलखेड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज गन्ना शोध सभागार में हुई, जिसमें संगठन की योजना पर पर बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पीएम मोदी विकसित देशों के दबाव से मुक्त होकर भारत का लोहा हर क्षेत्र में मनवा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के आगे माफिया, दंगाई, जमीनों पर कब्जा करने वाले गुंडे प्रदेश से बाहर सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं। सांसद अरुण सागर ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में आपके एक वोट की ताकत की बदौलत भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि पहली बार जिले की सभी छह विधानसभा की सीटें जीतकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचा है। बैठक में नवनीत पाठक, श्याम बाबू दीक्षित, वैभव खन्ना, अनूप सिंह, सुनील सैनी, सुरेंद्र वर्मा, हेमेंद्र वर्मा, विनोद कुमार, इसरार, नरेश भोजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद