फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस से टकराया ट्रैक्टर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

Tue, 07 Nov 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हुआ है। 
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और एंबुलेंस की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। बताते हैं कि एंबुलेंस चालक गलत दिशा में आ गया था।

विज्ञापन


आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी राजकुमार (40) ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते थे। सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने के लिए तिलहर गए थे। उनके साथ भांजा अंकित (22) और अमरदीप (30) और छोटेलाल था। शाम करीब 6:30 बजे वे लौट रहे थे। नगरिया मोड़ के आगे सामने से आई एंबुलेंस से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके भांजे अंकित और अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में  भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। छोटेलाल को भी चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें