फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)। मदनापुर के गांव बरुआ में बृहस्पतिवार दोपहर तालाब में नहाते तीन बच्चे डूब गए। साथ में नहा रहे गांव बच्चों ने परिवार वालों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे परिवार वाले बच्चों को बाहर निकालकर पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सभी बच्चे एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन

बरुआ गांव के राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा अनुराग (10), भतीजा गोपाल (आठ) पुत्र ओमवीर और बहन के बेटे पवन (12) पुत्र धीरपाल के साथ बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे। नहाने के दौरान गहराई में जाने से तीनों बच्चे डूबने लगे। तालाब में नहा रहे गांव के ओमकार और शेरू ने जब तीनों को डूबता देखा तो भागकर उनके परिवार को जानकारी दी। परिवार वाले तुरंत तालाब के पास पहुंचे और बच्चों की तलाश कराई। बच्चों को बाहर निकालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार का भांजा पवन पिछले छह महीने से अपने मामा के पास रह रहा था। वह गांव के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। पवन के पिता बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव चंगासी के रहने वाले हैं। शव वापस गांव लाकर राजकुमार ने मदनापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एक ही परिवार में तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें