फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जुआ कराने में हिस्ट्रीशीटर सुहेल उर्फ बाॅर्डर समेत तीन आरोपी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। रावतपुर गांव में नखासा बाजार के पास आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई में जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ कराने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शाहजहांपुर के मोहल्ला अलीजई निवासी सुहेल खां उर्फ बॉर्डर सहित रावतपुर के वासिद और स्वाले सहित दो-तीन अज्ञात आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर की गई पोस्ट का स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। क्षेत्र के दारोगा मुनाजिर हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 25 अप्रैल को उन्होंने मौके पर जाकर जांच करने पर पाया कि आरोपी वहां मुर्गों की लड़ाई कराने के बहाने उनकी लड़ाई कराकर तमाम लोगों से जीत-हार को लेकर बाजी लगवा रहे थे।
जुआ खेलने कई जिलों से तमाम लोग आए। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुहेल उर्फ बाॅर्डर पर थाने में पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। तीन आरोपियों को नामजद किया गया है और दो-तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें