सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : Samvad
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर मियांपुर गौटिया तिराहा पर घेराबंदी की। जानलेवा हमले के दो आरोपियों मियांपुर गौटिया गांव निवासी राममूर्ति व भरगवां गांव निवासी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मियांपुर गौटिया गांव निवासी मनीराम ने दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आरोपियों ने उनके बेटे संदीप के साथ मारपीट की और इसके बाद बेटे को तालाब में फेंक दिया।
जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को मिली मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरी ओर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चांदापुर तिराहे से बबक्करपुर गांव निवासी परविंदर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। परविंदर तमंचा कहां से लाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।