फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आखत, गुलाल और पिचकारी की खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में होली के लिए पिचकारी खरीदते लोग । संवाद
विज्ञापन
- आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा रंगों का पर्व होली
विज्ञापन

- होली को लेकर खरीदारी करने के लिए बाजार में उमड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रंगों की धूम बुधवार को रहेगी। इसको लेकर मंगलवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। गुलाल और पिचकारी के साथ आखत (गेहूं की बालियां) की खूब खरीदारी हुई।
होली को लेकर एक सप्ताह पहले से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी थी। मंगलवार को होली की खरीदारी का आखिरी दिन था तो सुबह से ही लोगों का बाजार पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे ज्यादा भीड़ रंग और पिचकारी की दुकानों पर देखने को मिली। जहां अधिकांश लोग गुलाल खरीद रहे थे, लेकिन युवाओं ने रंग खरीदा, जिसको पानी में घोलकर वह एक-दूसरे को सराबोर कर सकें। बच्चों ने पिचकारी खरीदी। कार्टून वाली पिचकारी उन्हें खूब भा रही थी। बड़ों ने गुलाल वाला सिलिंडर, तरह-तरह के मुखौटे खरीदे। इनके साथ ही कचरी, पापड़, नमकीन, गुझिया की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। लोगों ने होली पर घर आने वाले मेहमानों को नाश्ता कराने के लिए इन सभी चीजों को खरीदा। कपड़ों की भी खरीदारी जमकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की बालियां खरीदकर ले गए लोग
होली पर होलिका में आखत डालने की परंपरा है। इसको ध्यान में रखकर बाजार में गेहूं की बालियां जगह-जगह बिकती दिखीं। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से उन्हें खरीदा। 10 रुपये की चार आखत बिकीं। गली-मोहल्लों में भी फेरी लगाकर आखत बेचे गए।

शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में होली के लिए पिचकारी खरीदते लोग । संवाद

शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में होली के लिए पिचकारी खरीदते लोग । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें