फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही घायल

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी और सदर बाजार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में चार चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर और जेवर बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। इलाज के बाद सिपाही अब स्वस्थ है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात एसओजी टीम और थाना सदर बाजार पुलिस को बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी। एसओजी प्रभारी रोहित कुमार ने सदर बाजार थाने की पुलिस के साथ निजामपुर गौटिया पुल के पास घेराबंदी कर ली। रात लगभग दो बजे बदमाशों को आता देखकर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी। फायरिंग में सिपाही नरेश कुमार को हाथ में गोली लग गई।
पुलिस ने उस्मान निवासी लोधीपुर निकट शिव मंदिर थाना रोजा, फिरोज निवासी बिजलीपुरा गैस गोदाम के सामने रेलवे लाइन के पास थाना कोतवाली, असलम उर्फ पीटर निवासी पुवायां रोड कंजड़ बस्ती गौशनगर थाना निगोही, मोईन उर्फ पाटी निवासी लोधीपुर निकट शिवमंदिर थाना रोजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी का एक लाइसेंसी रिवाल्वर, जेवर और दो तमंचे-कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

सभी बदमाश शाहजहांपुर के हैं, लेकिन पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों में रहते थे। उस्मान लखनऊ में, फिरोज गजरौला में, असलम उर्फ पीटर निगोही कस्बे में और मोईन उर्फ पाटी बरेली में किराये पर रह रहा था। अलग-अलग जगह चोरी करने का स्थान तलाश लेते थे और रात में इकट्ठा होकर घटना को अंजाम देकर फिर अपने किराये के मकानों में छिप जाते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रिवाल्वर कुछ दिन पहले चिनौर के एक बंद मकान से चोरी किया था। बरामद जेवरात बरेली के गोल्डन सिटी कॉलोनी नकटिया मोहनपुर से एक बंद मकान से लगभग डेढ़ महीने पहले चोरी किए थे। हरदोई की रामनगर कॉलोनी और ममरपुर मोड़ से भी चोरी की थी। चोरी किए गए जेवरात और अन्य माल को आपस में बांटने के बाद रिवाल्वर और कारतूस को बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर बदमाश हैं। कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें