शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी मनमोहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव हाईवे किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
23 वर्षीय मनमोहन दो दिन पहले मदनापुर के ककरौआ गांव में रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने घर चले थे। इस बीच उनका शव कटरा में खिरिया गांव के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला। शव को पड़ा देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच थाने पर सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसकी जामा तलाशी ली।
जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त की हुई। पुलिस ने मृतक के घर पर सूचना दी। कुछ देर में परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।